-
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाले 16580 फुट ऊंचाई वाले शिंकुला दर्रे पर अब जल्द ही सुरंग का निर्माण किया जाएगा तथा इसके लिए केंद्र सरकार ने 1,700 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। भाजपा नेता एवं ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि यह सुरंग दुनिया की सबसे ऊंची सुरंगों में शुमार होगी।.