-
Yamunotri Dham closed: आस्था, श्रद्धा और परंपरा के अद्भुत संगम के बीच विश्वप्रसिद्ध यमुनोत्री धाम की इस वर्ष की यात्रा का समापन हो गया। भैयादूज के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी छह माह के शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए।.