-
धर्मकोट: थाना धर्मकोट के अधीन गांव नूरपुर हकीमा के पास सड़क किनारे करीब 22 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।.