-
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और परंपरा की समृद्धि में देवभूमि उत्तराखंड के अमूल्य योगदान की बात कहते हुए उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की निरंतर खुशहाली की कामना की है।.