-
नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार शाम को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का चार साल पुराना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राज्य की सत्ता में वापसी की बात कही है, इस वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारे में भूचाल आ गया है.