-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में रविवार को सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राहत आयुक्त नवीन कुमार ने रविवार को बताया कि बिजली गिरने से लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर व शाहजहांपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।.