Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत

March 4, 2024

UP में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में रविवार को सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राहत आयुक्त नवीन कुमार ने रविवार को बताया कि बिजली गिरने से लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर व शाहजहांपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। सोमवार को जिलों से मिली खबरों के अनुसार, रविवार की बारिश व ओलावृष्टि के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शाहजहांपुर में एक और व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि महराजगंज और कौशांबी जिलों में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।

कुमार ने बताया कि फरुखाबाद, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, शाहजहांपुर, ललितपुर और सहारनपुर आदि जिलों में रविवार को ओलावृष्टि हुई।
आयुक्त के अनुसार, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं ,बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, देवरिया, एटा, गोण्डा, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर नगर, रामपुर, संभल, संत कबीर नगर, भदोही, श्रवस्ती, सीतापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर, उन्नाव, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, मऊ और रायबरेली जिलों में भी बारिश की खबर है। उन्होंने बताया कि मथुरा में अत्यधिक बारिश के कारण एक मकान गिरने की सूचना है, जहां जांच के लिए तहसीलदार को भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें