Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़ में देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,पुलिस ने मैनेजर समेत 4 महिलाओं को पकड़ा

March 29, 2024

बहादुरगढ़ में देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,पुलिस ने मैनेजर समेत 4 महिलाओं को पकड़ा

बहादुरगढ़ (हरियाणा): हरियाणा पुलिस ने बहादुरगढ़ में एक देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यहां पर स्पा सेंटर के नाम पर एक महिला जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी। महिला मैनेजर रोहतक-दिल्ली रोड पर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में स्पर्श लग्जरी स्पा एंड सैलून के नाम से अपनी दुकान में देह व्यापार का काम करवाती थी।। यहां दिल्ली से लड़कियां लाकर उनसे धंधा कराया जाता था।

झज्जर कमिश्नरेट पुलिस को किसी ने इसकी सूचना दी जिस कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामारी कर महिला मैनेजर सहित 4 महिला वर्कर्स को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

ग्राहक बन कर पहुंची पुलिस

पुलिस को जैसे ही पता चला कि बहादुर के कॉम्प्लेक्स में देह व्यापार का धंधा चल रहा है तो पुलिस ने इसका पर्दाफाश करने के लिए पूरा प्लानन बनाया। स्पा सेंटर में पुलिस सादी वर्दी में ग्राहक बन कर पहुंची। जब सारी डील महिला मैनेजर के साथ तय हो गई तो पुलिस स्पा सेंटर के आसपास ही बिचर रहे पुलिस वालों ने छापा दे मारा। मौके से किसी को भी भागने नहीं दिया।

DCP अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर एंट्री रजिस्टर, अन्य वस्तुएं एकत्रित की है। जिनसे ये साफ हो जाए सके कि स्पा सेंटर में देह व्यापार होता था। छापा मारने वाली टीम में शामिल ACP धर्मवीर सिंह ने बताया कि आगे की छानबीन और कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें