Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवंबर में चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का वर्तमान अध्यक्ष देश बना

November 2, 2023

नवंबर में चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का वर्तमान अध्यक्ष देश बना

चीन ने 1 नवंबर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नवंबर के वर्तमान अध्यक्ष देश के रूप में कार्य शुरू किया। उस दिन संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के स्थाई प्रतिनिधि चांग जून ने सुरक्षा परिषद के आंतरिक परामर्श की अध्यक्षता की और इस महीने सुरक्षा परिषद की कार्य योजना को अपनाया।
चांग जून ने कहा कि फ़िलिस्तीन और इज़राइल के बीच की स्थिति इस महीने सुरक्षा परिषद के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है। सर्वोच्च प्राथमिकता युद्धविराम को बढ़ावा देना और युद्ध को समाप्त करना है, और अधिक नागरिक हताहतों और बड़े पैमाने पर मानवीय आपदा और संघर्ष के फैलाव को रोकना है। सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष देश के रूप में चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आह्वान का पालन करते हुए संबंधित पक्षों के साथ मिलकर सुरक्षा परिषद को समय पर, जिम्मेदार और सार्थक सामूहिक कार्रवाई करने के लिए बढ़ावा देगा।
कार्य योजना के अनुसार, सुरक्षा परिषद इस महीने फिलिस्तीन और इज़राइल, सीरिया, यमन और बोस्निया और हर्जेगोविना जैसे कई मुद्दों पर विचार करेगी। चीन के प्रस्ताव के अनुसार सुरक्षा परिषद 20 नवंबर को “साझा विकास स्थायी शांति को बढ़ावा देता है” विषय पर एक खुली बहस आयोजित करेगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें