Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहलगाम हमला जनरल आसिम मुनीर के आदेश पर हुआ था, पाकिस्तान के पूर्व सैनिक का दावा

April 24, 2025

पहलगाम हमला जनरल आसिम मुनीर के आदेश पर हुआ था, पाकिस्तान के पूर्व सैनिक का दावा

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व सैनिक आदिल रजा ने एक बड़ा दावा किया है कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के आदेश पर हुआ था। उन्होंने कहा कि यह हमला पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल मुनीर के निर्देशों के तहत किया गया था। पहलगाम हमले में कुल 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश भारतीय नागरिक थे। आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी थी, और शुरुआती जांच से यह सामने आया था कि हमलावरों के तार पाकिस्तान से जुड़े थे।

जनरल आसिम मुनीर के आदेश पर हुआ था हमला 
आदिल रजा ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तानी खुफिया विभाग के उच्च अधिकारियों से अब यह पुष्टि हो चुकी है कि पहलगाम आतंकी हमला जनरल आसिम मुनीर के आदेश पर हुआ था। पूरा पाकिस्तान इस मामले से अनजान है और इसे लेकर किसी को कुछ नहीं पता।” रजा ने एक और ट्वीट में लिखा, “यह हमला फासीवादी जनरल आसिम मुनीर और उसकी सेना के सहयोगियों द्वारा अपने निजी हितों को पूरा करने के लिए किया गया था। इसलिए पाकिस्तान की सेना को किसी एक बुरे तत्व की कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।”

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कड़े कदम उठाए
इस बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया और वाघा बॉर्डर को भी बंद कर दिया। इसके अलावा, पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंधों को भी समाप्त कर दिया। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को मिलने वाले पानी को रोकता है या उसमें कोई बदलाव करता है, तो इसे युद्ध की स्थिति माना जाएगा। यह निर्णय प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें