Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कावड़ यात्रा पर योगी सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान लेकर लगाये रोक : रामगोपाल

July 19, 2024

कावड़ यात्रा पर योगी सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान लेकर लगाये रोक : रामगोपाल

इटावा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कावड़ यात्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाते हुए कहा है कि कावड़ यात्र को लेकर योगी सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान लेकर इस असंवैधानिक आदेश पर रोक लगाए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपने एकाउंट से सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाते हुए अपना बयान पोस्ट किया है। यादव ने अपने बयान में लिखा है कि संसदीय चुनाव में अपनी पराजय से बौखलाई भाजपा और आपसी झगड़े में फंसी भाजपा सरकार प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती है।

उन्होंने कहा कि नाम लिखी मुसलमानों की दुकानों की सुरक्षा का भी ख़तरा है और दुकानदारों की जान का भी, इसलिए सरकार के इस आदेश के बाद आशंका यही है क कांवड़ मार्ग पर ग़ैर हिंदू कोई दुकान नहीं लगायेंगे। प्रमुख महासचिव ने कहा कि संविधान को ख़त्म करने की मंशा पालने वाले लोग लगातार असंवैधानिक कार्य करके बाबासाहब अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें