Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना: पांच की मौत, 25 घायल

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के पुणे-दिघी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक निजी बस के पलट जाने से तीन महिलाओं सहित पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

माणगांव पुलिस ने बताया कि हादसा आज तब हुआ, जब एक निजी बस बिरवाड़ी से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पुणे जा रही थी। तभी तमहिनी घाट सेक्शन में एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर पलट गयी। इसमें पांच यात्रियों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गये। घायलों को माणगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version