Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में अगली सुनवाई 22 फरवरी को

January 31, 2024

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में अगली सुनवाई 22 फरवरी को

सवेरा न्यूज: मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई टाल दी और इस वाद की पोषणीयता के संबंध में आवेदन पर सुनवाई की अगली तिथि 22 फरवरी, 2024 तय की। न्यायमूíत मयंक कुमार जैन ने कहा कि वाद की पोषणीयता के संबंध में आवेदन इस बीच दाखिल किया जाना है और अगली तिथि पर अदालत इस मुद्दे पर सुनवाई करेगी। इससे पूर्व, 17 जनवरी, 2024 को अदालत ने हिंदू पक्ष को मुस्लिम पक्ष द्वारा वाद की पोषणीयता के संबंध में दाखिल आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें