Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी के 14 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, दिवाली से पहले CM योगी का बड़ा ऐलान

October 14, 2025

यूपी के 14 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, दिवाली से पहले CM योगी का बड़ा ऐलान

नेशनल डेस्क: दिवाली से पहले राजस्थान और गुजरात सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है, जिससे लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत और खुशी मिली है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है। सरकार इस पर करीब 1,022 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

यह भी पढ़ें:  ‘दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, हर दलित के सम्मान का मामला’, IPS अधिकारी की मौत पर बोले राहुल गांधी

योगी आदित्यनाथ ने दिया दिवाली गिफ्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले 14.82 लाख कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। सरकार इस पर 1,022 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हर कर्मचारी को 30 दिन के वेतन के आधार पर अधिकतम 6,908 रुपए का बोनस मिलेगा। इससे राज्य के सभी श्रेणी के सरकारी कर्मचारी लाभांवित होंगे।

राजस्थान सरकार का ऐलान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लगभग 6 लाख कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जो वेतन स्तर L-12 या 4800 रुपए ग्रेड पे या उससे कम पर कार्यरत हैं। प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम 6,774 रुपए का बोनस मिलेगा। इसका लाभ पंचायत समिति और जिला परिषद कर्मचारियों को भी मिलेगा। सीएम योगी ने कहा, “दिवाली के अवसर पर कर्मचारियों को विशेष उपहार, यह हमारी सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

यह भी पढ़ें:  ‘कुछ देश अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहे’, UNTCC सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह

गुजरात सरकार का ऐलान

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 16,921 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 7,000 रुपए तक का तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है। इसमें राज्य सरकार, पंचायत, विश्वविद्यालय, अनुदान प्राप्त स्कूल-कॉलेज और निगमों में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। ये वे संस्थान हैं जहां पहले से बोनस नहीं दिया जाता था।

दिवाली से पहले बोनस क्यों है खास?

महंगाई और त्योहार के खर्च को देखते हुए बोनस कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आता है। इससे कर्मचारियों की खरीदारी क्षमता बढ़ती है, जिससे बाजार में भी रौनक आती है। यह सरकारों के कल्याणकारी रुख और कर्मचारियों की सराहना का संकेत भी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें