Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ के सैक्टर 22 के बाहर एक टैंट में लगी आग से 15 टैंट जले, कोई जनहानि नहीं

January 31, 2025

महाकुंभ के सैक्टर 22 के बाहर एक टैंट में लगी आग से 15 टैंट जले, कोई जनहानि नहीं

महाकुंभ नगर: महाकुंभ मेले में सैक्टर 22 के बाहरी क्षेत्र में चमनगंज चौकी के पास वीरवार को एक टैंट में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर 15 टैंट जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सैक्टर 22 के बाहर चमनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में वीरवार दोपहर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया गया।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग नहीं होने से दमकल की गाड़ियों को आने में दिक्कत हुई। हालांकि आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ। शर्मा ने बताया, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) के मुताबिक, यह टैंट अनधिकृत तौर पर लगाया था। इस आग में 15 टैंट जल गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :- लोकसभा में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण बिल, विपक्ष ने हक में नहीं डाले वोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें