Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जाम से निजात दिलाने के लिए 17 हजार वेंडर फ्लाईओवर के नीचे होंगे शिफ्ट

August 29, 2023

जाम से निजात दिलाने के लिए 17 हजार वेंडर फ्लाईओवर के नीचे होंगे शिफ्ट

वाराणसीः मोदी के सांसदीय क्षेत्र को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर में बने फ्लाइओवरों के नीचे सभी वेंडरों को शिफ्ट किया जाएगा। इसकी रुपरेखा तैयार करने में विभाग लग गया है। फ्लाईओवर के नीचे 17 हजार वेंडरों को जगह दी जाएगी। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम इस कार्ययोजना पर काम कर रहा है। नगर निगम के अभियान के बावजूद ठेले-खुमचे वाले सड़क किनारे कब्जा जमाए रहते हैं।

इससे जाम की समस्या पैदा होती है। ऐसे में उन्हें आशापुर, फुलवरिया, ककरमत्ता, मड़ुवाडीह, सामनेघाट फ्लाईओवर के नीचे वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। वेंडिंग जोन में स्ट्रीट वेंडरों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। कूड़ा प्रबंधन, शौचालय, पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं यहां विकसित की जाएंगी।

ककरमत्ता, पांडेयपुर, मड़ुवाडीह, चौकाघाट फ्लाईओवरों के नीचे कुछ वेंडिंग जोन चल रहे हैं। शहर में 60 हजार वेंडरों को शिफ्ट करना नगर निगम के लिए बड़ी बात है। फिलहाल शहर में 62 वेंडिंग जोन चल रहे हैं। इन्हें 100 करने की कवायद चल रही है। वेंडिंग जोन बनाने से शहर में अतिक्रमण कम होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें