नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बस्ती के महुआ डाबर गांव में रविवार सुबह युवक की केक खाने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी की अनुसार महुआ डाबर गांव में रविवार सुबह 18 वर्षीय अमन सिंह ने एक दुकान से बंद पैकेट का चॉकलेट केक खरीदा और खा लिया। उसी केक का कुछ हिस्सा उसने 3 वर्षीय बच्चे को दिया। इसे खाने के बाद थोड़ी देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमन की मौत हो गई, जबकि ओंकार को गौर सीएचसी से कैली अस्पताल रेफर कर भर्ती किया गया।
ये भी देखें :-
अमन के पिता संतोष सिंह ने गौर पुलिस को तहरीर देकर दुकानदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। चार भाइयों में सबसे छोटे अमन की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। गांव में मातम पसर गया है। मामले की सूचना मिलने पर सीओ हर्रैया स्वर्णिम सिंह और प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू हो गई।
सीओ ने बताया कि दुकानदार से केक की खरीदारी, एक्सपायरी डेट आदि की पूछताछ हो रही है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने इसे प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव भेजी जा रही है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...