Pradhan Mantri Awas Yojana News: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर से प्रदेश के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) की पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये सीधे भेजेंगे। इस मौके पर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहेंगे।
DBT के जरिए सीधे खाते में पैसा
लाभार्थियों को यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगी। लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) श्रेणी के तहत, अपने जमीन पर घर बनाने वालों को कुल 2.5 लाख रुपये की मदद मिलती है। इसमें राज्य सरकार की हिस्सेदारी 1 लाख रुपये और केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 1.5 लाख रुपये होती है। आज जो पैसा मिलेगा, वह राज्य सरकार की ओर से पहली किस्त है।
PMAY-शहरी (BLC) योजना की जानकारी
-कुल सहायता राशि: ₹2.5 लाख (केंद्र: ₹1.5 लाख + राज्य: ₹1 लाख)
-किस्तों का विवरण: 3 किस्तों में पैसा आता है → 40% + 40% + 20%
-आज की किस्त: पहली किस्त जारी
घर के निर्माण की शर्तें
-घर का आकार 30 से 45 वर्ग मीटर होना चाहिए।
-घर में कम से कम 2 कमरे, किचन, टॉयलेट और वॉशरूम अनिवार्य है।
-निर्माण का समय 12 से 18 महीने होना चाहिए।
किनको मिलेगी प्राथमिकता?
-विधवाएं, एकल महिलाएं और दिव्यांग लोग
-वरिष्ठ नागरिक, SC/ST और अल्पसंख्यक वर्ग
-पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी, आंगनवाड़ी कर्मचारी और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग
अपना नाम कैसे चेक करें?
PMAY 2.0 वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “Track Application” विकल्प चुनें। बेनेफिशियरी कोड, आधार नंबर या मोबाइल नंबर में से किसी एक को डालें। नंबर और कैप्चा कोड डालकर “Show” पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपके आवेदन और किस्त की पूरी जानकारी दिख जाएगी।
पात्रता की शर्तें
-आवेदक EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) में होना चाहिए।
-पिछले 20 वर्षों में किसी अन्य आवास योजना का लाभ न लिया हो।
-परिवार के पास कहीं भी अपना पक्का घर न हो।
-यह लाभ पहली बार घर बनाने वालों को ही मिलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...