Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Noida प्राधिकरण बोर्ड बैठक में किसानों के मुद्दे समेत 24 प्रस्ताव होंगे पेश, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

October 26, 2024

Noida प्राधिकरण बोर्ड बैठक में किसानों के मुद्दे समेत 24 प्रस्ताव होंगे पेश, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

नोएडा : नोएडा प्राधिकरण की आज बोर्ड बैठक है। इस बैठक में किसानों से जुड़े हुए मुद्दों के साथ तकरीबन 24 प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनमें थीम पार्क का भी प्रस्ताव शामिल है। इन सभी में से कई अहम प्रस्तावों पर आज कही बैठक में मुहर लग जाएगी। यह बैठक चीफ सेक्रेटरी के नेतृत्व में होगी। इसमें सभी अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में सिविल, पब्लिक हेल्थ, ग्रुप हाउसिंग, लैंड, कमर्शियल से जुड़े प्रस्ताव को रखा जाएगा, जिन पर मुहर लगेगी। किसानों से संबंधित 10 प्रतिशत लैंड का मुद्दा भी बोर्ड में रखा जाएगा। हालांकि हाई पावर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में 10 प्रतिशत लैंड की मांग को खारिज कर दिया है। इसके बाद भी उन किसानों को राहत देने की बात है, जिन्होंने मुआवजा उठाने के बाद 10 प्रतिशत के हिसाब से पैसा जमा किया। ऐसे करीब 69 किसान है, जिनको पांच प्रतिशत विकसित भूखंड दिया जाएगा।

इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य का प्रमुख मुद्दा रहेगा। वहीं उद्योग मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने में अब तक प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जाएगा। सेक्टर-96 में प्राधिकरण प्रशासनिक खंड के कार्यालय के निर्माण में बजट का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। प्राधिकरण ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट की शेयर होल्डिंग और ट्रेड शो में प्राधिकरण स्तर पर किए गए खर्चे का ब्यौरा दिया जाएगा। नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी में थीम बेस्ड पार्क, जिसमें स्नो पार्क के नक्शे को अप्रूवल मिल सकता है। ये प्रस्ताव कमर्शयिल विभाग की ओर से बोर्ड में प्रस्तुत किया जाएगा। ये प्रस्ताव विभाग को इंटरटेनमेंट सिटी की ओर से दिया गया है।

इसके अलावा सेक्टर-25ए के भू प्रयोग में किए गए बदलाव को भी बोर्ड में प्रस्तुत किया जाएगा। स्पोर्ट्स सिटी समेत अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे। प्राधिकरण ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-150 के एससी-2 स्थित भूखंड पर लोक लेखा समिति रोक हटाने के लिए कह चुकी है। इसके बिल्डरों ने संशोधित नक्शा प्राधिकरण में जमा कर दिया है। अभी प्राधिकरण ने उसको मंजूरी नहीं दी है। इसके अलावा कम ऊंचाई की इमारतों में लिफ्ट लगाने के लिए सभी 100 प्रतिशत लोगों की सहमति लेने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा औद्योगिक संपत्ति के छोटे भूंखडों के लिए स्ट्ररल ऑडिट के लिए जरूरी प्रमाणपत्र में भी रियायत दी जा सकती है। बैठक नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में होगी। इसमें तीनों प्राधिकरण के सीईओ शामिल होंगे। सभी एजेंडे इन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें