Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

लिफ्ट हादसे में 4 और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों को संख्या हुई 8

September 16, 2023

लिफ्ट हादसे में 4 और घायलों ने तोड़ा दम, मृतकों को संख्या हुई 8

नोएडाः ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके में शुक्रवार को हुए लिफ्ट हादसे में चार और घायलों की मौत हो गई है। इस प्रकार मृतकों की संख्या आठ हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल कैफ की हालत नाजुक बनी हुई है। बिसरख थाना इलाक़े के निर्माणाधीन सोसायटी आम्रपाली ड्रीम वैली में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया था। बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी थी। 5 लोग घायल हो गए थे। शनिवार सुबह इलाज के दौरान चार अन्य घायल लोगों ने दम तोड़ दिया। इस प्रकार हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 8 हो गई।

हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम से जानकारी हासिल की थी और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की थी। इसके बाद पूरे प्रोजेक्ट को सील कर दिया गया था और एनबीसी के जीएम समेत कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है। हादसे में इस्ताक अली, अरुण तांती मंडल, विपोत मंडल, आरिस खान, असुल मुस्तकीम, अब्दुल मुस्तकीम, कुलदीप पाल और अरबाज अली की मौत हो गई है। हादसे में एकमात्र बच्चे कैफ की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें