Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां

November 5, 2024

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां

गाजियाबाद: जिले के मोदीनगर इलाके में केमिकल फैक्ट्री में बीती रात भीषण आग लग गई थी। जिसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कर लिया गया था और लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था। आग काफी ज्यादा फैल चुकी थी। जिसको देखते हुए अलग अलग स्टेशन से फायर ब्रिगेड की और गाड़ियों को बुलाया गया।

फायर विभाग की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक 4 नवंबर को जनपद ग़ाज़यिाबाद के फायर स्टेशन वैशाली से फायर स्टेशन मोदीनगर पर रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि सिखेड़ा रोड इंडस्ट्रियल एरिया मोदीनगर गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में आग लगी हुई है। जिसकी सूचना पर फायर स्टेशन मोदीनगर से 2 फायर टैंकर घटनास्थल के लिए भेजे गए।

फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग पैराबोलिक लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक केमिकल फैक्ट्री में लगी हुई थी। जिसके मालिक भारत सिंघल है। फायर यूनिट ने हौज पाइप फैलाकर, फोम का प्रयोग कर आग को बुझाना शुरू किया। आग काफी ज्यादा फैल चुकी थी। जिसके बाद 2 फायर टेंडर फायर स्टेशन कोतवाली से, 1 फायर टेंडर फायर स्टेशन साहिबाबाद से और 1 फायर टेंडर फायर वैशाली से घटना स्थल पर पहुंचे।

सीएफओ राहुल पॉल भी मौके पर मौजूद रहे। कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारण की जांच की जा रही है और इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कुल 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई थी। आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें