Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, तीन लोगों की मौत

March 28, 2023

श्रद्धालुओं से भरा वाहन सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराया, तीन लोगों की मौत

फतेहपुर (उप्र): फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरा एक भार वाहक वाहन भिटौरा बाईपास के नजदीक मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से टकरा गया। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित मिश्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह कानपुर-प्रयागराज राजमार्ग में भिटौरा बाईपास चौराहे के नजदीक सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से श्रद्धालुओं का वाहन टकरा गया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में अमेठी जिले के रहने वाले केशराज (80), उनकी पत्नी लखराजी (75) और रिश्तेदार शिवकुमारी (45) की मौके पर ही मौत हो गयी। मिश्रा ने कहा कि इस हादसे में 12 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। सभी घायलों को कानपुर के अस्पताल में भेजा गया है। मिश्रा ने बताया कि अमेठी जिला के रहने वाले सभी श्रद्धालु सतना जिले के मैहर से देवी मां के दर्शन कर मंगलवार सुबह वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें