Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेल्फी ले रहा युवक रेणुका नदीं की तेज धारा में बहा, मौत

June 6, 2025

सोनभद्र में सेल्फी ले रहा युवक रेणुका नदीं में डूबा सोनभद्र 05 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में रेणुका नदी के बीच बने टीले पर सेल्फी लेने गए पांच युवकों में से एक युवक नदी की तेज धारा में बह गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अंकित सिंह (18) अपने दोस्तों प्रिंस, मधुरेश, विकास और आदित्य सिंह के साथ नदी किनारे गया था। घूमने के दौरान सभी युवक नदी के बीच बने टीले पर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी का पानी बढ़ने लगा। जिसके बाद सभी युवक नदी से किसी तरह बाहर निकल आये लेकिन तेज बहाव में अंकित डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मधुरेश भी नदी में कूद गया। लेकिन अंकित को नहीं बचा पाया, हालांकि मधुरेश किसी तरह नदी से बच निकला, लेकिन अंकित नदी की तेज धारा में बह गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 2-3 घंटे तक विभिन्न क्षेत्रों में तलाश के बाद भी अंकित का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचित कर दिया है। टीम के आने के बाद फिर से तलाश अभियान शुरू किया जाएगा। अंकित झारखंड निवासी है और शादी के बाद अपने ससुराल आया था।

ये भी पढ़ें:  जालंधर में किसानों के लिए शुरू जल्द होगा फार्मर ID अभियान, मिलेंगे ये बड़े फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें