Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बलरामपुर में हादसाः अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, देवर-भाभी की मौत, दो बच्चे घायल

April 20, 2025

बलरामपुर में हादसाः अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, देवर-भाभी की मौत, दो बच्चे घायल

बलरामपुर। जिले के जरवा थाना क्षेत्र में रविवार भोर में एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक और उसकी भाभी की मौत हो गई जबकि दो बच्चे घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) योगेश कुमार ने बताया कि कटकुइन्या गांव निवासी संजय (22) अपनी भाभी सुनीता (25) एवं उसके दो बच्चों — सुग्रीव (छह) एवं दो वर्षीय पीहू के साथ मेला देख कर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था और चौहतर कला गांव के पास मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

एएसपी ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार संजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुनीता एवं उसके दोनों बच्चे सुग्रीव तथा पीहू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक केंद्र तुलसीपुर लाया गया। उनके मुताबिक, डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया जबकि बच्चों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें