Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बलिया में देवी काली की प्रतिमा तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

March 8, 2024

बलिया में देवी काली की प्रतिमा तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

बलिया। जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में देवी काली की प्रतिमा को तोड़ने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी गांव में गत छह मार्च को गांव के बाहर स्थित मंदिर में स्थापित देवी (मांच काली) की एक प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में गांव के ही शत्रुघ्न चौहान की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले सोहन यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी सोहन यादव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जिसे जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें