Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बस्ती-गोरखपुर मण्डल में त्यौहारों के लेकर चलेंगी 12 रूटों पर अतिरिक्त बसें

November 3, 2023

बस्ती-गोरखपुर मण्डल में त्यौहारों के लेकर चलेंगी 12 रूटों पर अतिरिक्त बसें

बस्तीः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे त्यौहारों को लेकर परिवहन निगम द्वारा यात्र को सुलभ बनाने के लिए 12 रूटों पर अतिरिक्त बसें चलेगी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली तथा छठ पूजा को लेकर यात्रियों के सुविधाओं के लिए परिवहन निगम की 200 अतिरिक्त बसें चलाई जायेंगी क्योंकि इन त्यौहारों में यात्री बड़ी संख्या में आते है और ट्रेनों की सीटे फुल हो जाती हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 12 रूटों पर अतिरिक्त बसें चलेगी इससे यात्रियों को यात्र करने में सहायता मिलेगी।

बस्ती तथा गोरखपुर मण्डल के जिलों से बस को चलाया जायेगा। गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी से बड़ी संख्या में यात्री आते है अब इन लोगों को यात्र मे कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि बस्ती कानपुर मार्ग पर बस्ती डीपो की 10 बसें चलेगी। देवरिया-दिल्ली मार्ग पर देवरिया डीपो की नौ बसें सेवा देगी।

सोनौली-दिल्ली मार्ग पर सोनौली, गोरखपुर व राप्तीनगर डिपो की 21 बसें चलेगी। गोरखपुर-दिल्ली मार्ग गोरखपुर ,राप्तीनगर की 10-10 और बस्ती डिपो की 5 बसें चलेगी। गोरखपुर तथा राज्यमुख्यालय मार्ग पर गोरखपुर डिपो की 18 बसे सेवा देगी। ऐसे ही सभी रूटों पर 200 बसें चलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें