Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकुंभ 2025 में हवाई निगरानी ने दिया सुरक्षा को नया आयाम

January 14, 2025

महाकुंभ 2025 में हवाई निगरानी ने दिया सुरक्षा को नया आयाम

प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम, महाकुंभ मेला में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेले के विशाल क्षेत्र में हवाई निगरानी और भीड़ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 11 टेथर्ड ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए हैं।

केबल के माध्यम से ग्राउंड स्टेशन से जुड़े रहने के कारण टेथर्ड ड्रोन निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राप्त करते हैं, जिससे ये लगातार 12 घंटे तक निगरानी कर सकते हैं। ये ड्रोन 120 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भर सकते हैं और तीन किलोमीटर के दायरे को कवर कर सकते हैं। नवीनतम थर्मल और आईआर कैमरों से सुसज्जित ये ड्रोन दिन और रात दोनों समय लाइव फुटेज के साथ अद्भुत ज़ूम क्षमता प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें:  अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी जी के हुए विशेष “चरण दर्शन”, जानें इसका विशेष महत्व

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें