Site icon Dainik Savera Times

आगरा: ट्रक और कैंटर की टक्कर में दोनों वाहनों में आग लगी, चालक की जलकर मौत

Road Accident in Basti

Road Accident in Basti

आगरा। आगरा पुलिस आयुक्तालय (कमिश्नरेट) के सैंया पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कैंटर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर होने से दोनों वाहनों में आग लग गयी जिससे कैंटर चालक की जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, कैंटर और ट्रक की टक्कर की वजह से दोनों वाहनों में आग लग गयी और इस हादसे में कैंटर ड्राइवर मोहर सिंह (40) की जलकर मौत हो गई। ग्वालियर राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ।

 

खड़े ट्रक को कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। आग लगने से ट्रक और कैंटर दोनों का सामान भी जलकर खाक हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) देवेश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मचारी मौके पर आए और आग पर काबू पाया। एसपी ने बताया कि मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की वजह से ग्वालियर राजमार्ग पर यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा।

ये भी पढ़ें- जालंधर में आज लगेगा 6 घंटे का Power Cut, इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

Exit mobile version