Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोस्त को परोस दी पत्नी, मिलकर किया गैंगरेप; UP के इस जिले में महिला ने बयां की रुला देने वाली सच्चाई

June 25, 2025

दोस्त को परोस दी पत्नी, मिलकर किया गैंगरेप; UP के इस जिले में महिला ने बयां की रुला देने वाली सच्चाई

उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला ने पुलिस को अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। महिला का कहना है कि उसके पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। महिला मूल रूप से शहर के ट्रांस यमुना इलाके की रहने वाली है। एक परिचित के साथ महिला ने 6 महीने पहले शादी की थी। बाद में महिला को पता लगा कि उसका पति पहले से शादीशुदा है।

उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ दरिंदगी की। अपने दोस्त के साथ मिलकर पति ने पहले गैंगरेप किया, फिर उसके साथ मारपीट की। महिला को दोनों आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी भी दी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर महिला ने न्याय के लिए अब पुलिस के सामने गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

6 महीने पहले शुरू हुई बातचीत

महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में एक युवक रहता था। उसने ही लगभग 6 महीने पहले उसकी पहचान बरहन निवासी एक व्यक्ति से करवाई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी, जो दोस्ती में बदल गई। उस युवक ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके लिए उसने हामी भर दी।

उसके बाद युवक उसे लेकर जलेसर स्थित भद्रकाली मंदिर ले गया। वहां जाकर उसके साथ सात फेरे लिए। इसके बाद पीड़िता आरोपी के साथ ट्रांस यमुना इलाके में ही किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। एक दिन पीड़िता को अपने पति की सच्चाई पता लगी। महिला को पता लगा कि पति पहले से शादीशुदा है।

बंधक बनाकर किया रेप

उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद 14 जून को कमरे पर अपने दोस्त को लेकर आया। दोनों ने आते ही उसको बंधक बना लिया और मारपीट शुरू कर दी। बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया और उसे जातिसूचक गालियां दीं।

बचाव में उसकी मां आई तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। बॉडी के टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देंगे। वह घबरा गई थी और किसी तरह पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें