Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर अखिलेश ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

November 6, 2023

यूपी में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर अखिलेश ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि छुट्टा पशुओं के लिए भाजपा सरकार स्पष्टीकरण दे। उन्होंने लिखा कि भाजपा शासन में कितने लोग छुट्टा पशुओं की वजह से मारे गये या घायल हुए – छुट्टा पशुओं के कारण जिनकी मौत हुई, उनमें से कितनों को मुआवज़ा दिया गया और कितना दिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि जो गौशालाएं खोली गयीं हैं उनमें कुल कितने छुट्टा पशु हैं, गौशालाओं के काम का आकलन कब किया गया और उसके क्या परिणाम निकले। अधिकतर गौशालाओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के ख़लिाफ़ क्या कार्रवाई की गयी। सपा मुखिया ने लिखा कि इस समस्या से निपटने के लिए नियुक्त किये गये अधिकारियों ने क्या किया। उन्होंने कहा चुनाव के बाद इस समस्या का पंद्रह दिन में समाधान निकालने की जो बात की गयी थी वह वचन था या जुमला। इसके साथ अखिलेश यादव ने छुट्टा घूम रहे 2500 यमराज नामक एक समाचार की कटिंग भी पोस्ट की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें