Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर दी लोगों को बधाई

January 26, 2024

अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर दी लोगों को बधाई

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश व देशवासियों को बधाई दी। सपा प्रमुख यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर देश-प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा, आधी आबादी और आदिवासियों की एकजुटता ही राजनीतिक परिवर्तन लाकर देश की सामाजिक-आíथक और मनोवैज्ञनिक तरक्की का नया भविष्य लिखेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे गणतंत्र का आधार हमारा संविधान है, जो आज निरंतर उपेक्षित किया जा रहा है, इसलिए आज फिर से गणतंत्र दिवस पर हम ये संकल्प लें कि जिस संविधान ने इस महान गणतंत्र की स्थापना की है, उसे हर हाल में नकारात्मक शक्तियों से बचाएंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें