Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

देवरिया के फतेहपुर गांव में 16 अक्टूबर को आयेंगे अखिलेश यादव

October 13, 2023

देवरिया के फतेहपुर गांव में 16 अक्टूबर को आयेंगे अखिलेश यादव

देवरियाः उत्तर प्रदेश में देवरिया के फतेहपुर गांव में दो अक्टूबर को जमीनी विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों एक एक अन्य व्यक्ति की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 16 अक्टूबर को फतेहपुर गांव में आ रहे हैं। पार्टी के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री यादव लखनऊ से सड़क मार्ग से देवरिया आयेंगे तथा वह जिले के रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर जाकर मृतकों को श्रंद्धाजलि और पीड़ति परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और उनका ब्लड ग्रुप बी पॉजिटिव है।

गौरतलब है कि देवरिया जिला प्रशासन ने फतेहपुर ग्राम पंचायत में धारा 144 लागू कर दिया है।वहीं सूत्रों के अनुसार मृतक प्रेम यादव की पत्नी शीला ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के चलते भय का माहौल बन गया है। हमारे पति को जानने वालों की इच्छा होने के बावजूद भी गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है। मृतक प्रेम यादव की पत्नी ने मांग किया है कि मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए हिंदू रीति रिवाज से पति का ब्रह्मभोज कराने में मदद किया जाय।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें