Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

अलीगढ़: छात्र को अश्लील संदेश भेजने के आरोपी शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

June 1, 2025

अलीगढ़: छात्र को अश्लील संदेश भेजने के आरोपी शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

अलीगढ़। जिले में एक छात्र को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक डिग्री कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यहां बताया कि जिले के गांधी पार्क थाने में शजरुद्दीन नामक एक शिक्षक के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। उसने बताया कि शजरुद्दीन पर अपनी एक छात्र को मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप है। यह मामला पिछले दो दिनों से गरमाया हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों के नेतृत्व में छात्रों ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की। शिक्षक को आंतरिक जांच लंबित रहने तक वाष्ण्रेय महाविद्यालय से दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि छात्र ने पुलिस से शिकायत की थी। कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने पुलिस पर शिकायत पर कार्रवाई करने में ‘‘आधिकारिक लापरवाही और देरी करने’’ का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के नेता अमित गोस्वामी ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी शिक्षक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनका संगठन आंदोलन शुरू करेगा।

प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने घोषणा की कि आंतरिक जांच लंबित रहने तक शजरुद्दीन को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एम.एस. पाठक ने बताया कि आरोपी शिक्षक का मोबाइल फोन जांच के लिये जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मोबाइल फोन के रिकॉर्ड सहित सभी साक्षय़ों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें