Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP Board की परीक्षाओं में बरेली केंद्रीय कारागार के सभी 6 कैदी उत्तीर्ण

April 25, 2025

UP Board की परीक्षाओं में बरेली केंद्रीय कारागार के सभी 6 कैदी उत्तीर्ण

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली केंद्रीय कारागार-दो के सभी छह कैदी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद’ द्वारा आयोजित परीक्षा में कुल छह कैदी शामिल हुए थे, जिनमें से तीन कैदियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की जबकि एक कैदी ने 12वीं कक्षा की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। मिश्र ने बताया, 10वीं के नतीजों में कैदी रवि ने 75.16 प्रतिशत, शिवम ने 71.30 प्रतिशत और नदीम ने 75.33 प्रतिशत अंक हासिल किए तथा सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल कैदी महेश ने 62.60 प्रतिशत अंक हासिल किए और प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ जबकि फैजान खान (53 प्रतिशत) और अशोक कुमार (51 प्रतिशत) द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

अधीक्षक मिश्र ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई दी और मिठाई बांटी। उन्होंने बताया, मैंने उन्हें (कैदियों को) जिम्मेदार नागरिक बनने के मार्ग पर आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। मिश्र ने बताया कि जेल में बंद अन्य कैदियों ने भी सफल उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगे बेहतर जीवन जीने की सलाह दी। जेल प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत कैदियों के लिए जेल के अंदर विशेष अध्ययन की व्यवस्था की थी।

मिश्र ने बताया कि दिलचस्प बात यह है कि शिक्षण सहायता उन साथी कैदियों द्वारा प्रदान की गई थी, जिन्होंने पहले शैक्षणिक योग्यता हासिल की थी। यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। अधिकारियों के अनुसार, 10वीं कक्षा के विद्याíथयों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 प्रतिशत रहा जबकि 12वीं कक्षा में कुल 81.15 प्रतिशत विद्याíथयों ने सफलता हासिल की।

ये भी पढ़ें: IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें