Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कल शाम खुले रहेंगे UP के सभी सरकारी स्कूल, दिखाया जाएगा चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण

August 22, 2023

कल शाम खुले रहेंगे UP के सभी सरकारी स्कूल, दिखाया जाएगा चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण

गोरखपुर : भारत अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया कीर्तिमान रचने जा रहा है। कल चंद्रयान 3 की लैंडिंग होगी, जिसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि सभी राज्य संचालित स्कूलों में छात्रों के लिए चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं। आमतौर पर स्कूलों का कामकाजी समय दोपहर तक होता है लेकिन कल यानी 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश में स्कूल शाम को एक घंटे के लिए खुले रहेंगे. छात्रों को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम की लैंडिंग दिखाई जाएगी। लैंडिंग 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे निर्धारित है।

मंत्रालय के आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ”23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विशेष बैठकें आयोजित कर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जानी चाहिए।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें