Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की मेजबानी में होगा अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 का आयोजन

September 28, 2023

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की मेजबानी में होगा अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 का आयोजन

28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2023 के बीच आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 13 टीमें 32 मैच खेलेंगी

नई दिल्लीः भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक और अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 के गत विजेता, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSSCB) के साथ मिलकर वित्त-वर्ष 2023-24 के लिए बेहद प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा की। इस अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और विराट कोहली के बचपन के कोच, राजकुमार शर्मा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

28 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2023 के दौरान आयोजित होने वाले इस बहुप्रतीक्षित टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 28 सितंबर को बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक ललित त्यागी करेंगे। इस बारे में बात करते हुए राकेश शर्मा, महाप्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, नई दिल्ली अंचल ने कहा, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि हमें अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र खेल नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से अखिल भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 की मेजबानी का अवसर मिला है।

जबरदस्त रोमांच से भरे क्रिकेट के मुकाबलों के साथ-साथ यह आयोजन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के भीतर खेल भावना और हुनर के विकास की संस्कृति को भी बढ़ावा देता है। हम इस टूर्नामेंट के ज़रिये उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने, कॉर्पोरेट संस्थाओं के बीच परस्पर संबंधों को मजबूत करने और भारत में कॉर्पोरेट खेल परिदृश्य को सकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार, प्रतिस्पर्धा से भरे कारोबारी माहौल में खेल भावना और भाईचारे की भावना का समावेश होता है।”

बैंक ऑफ़ बड़ौदा मौजूदा गत चैंपियन है, जो AIPSSCB के सहयोग से इस साल के टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। गुरुग्राम के शानदार इवेंटेन्योर्स स्पोर्ट्स ग्राउंड में 13 टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट को देखने के लिए फैन्स आयोजन स्थल पर जा सकते हैं या स्पोर्ट्स ऊडल्स ( Sports Oodles ) पर लाइव स्ट्रीमिंग के ज़रिये भी मैच का आनंद ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें