Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ayodhya के एक और संत ने की सपा नेता का सिर कलम करने वाले को इनाम की घोषणा

January 30, 2023

Ayodhya के एक और संत ने की सपा नेता का सिर कलम करने वाले को इनाम की घोषणा

आयोध्याः अयोध्या में एक और संत ने रामचरितमानस का अपमान करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने यह एलान किया है। इससे पहले तपस्वी छावनी के परमहंस दास ने मौर्य की जीभ काटने वाले को 500 रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।

पूर्व मंत्री और सपा नेता मौर्य ने हाल ही में यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था कि रामचरितमानस के कुछ छंदों ने समाज के एक वर्ग का अपमान किया है। परमहंस दास ने मौर्य को पार्टी का महासचिव बनाए जाने पर भी सपा की आलोचना की हैं। उन्होंने कहा, कि ‘समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पार्टी का महासचिव बना दिया है।’’ इस दौरान मौर्य ने कहा, कि ‘धर्म के नाम पर आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को अपमानित करने की साजिशों का मैं विरोध करता रहूंगा। जिस तरह कुत्ताें के भौंकने से हाथी बेफिक्र रहता है और अपना रास्ता नहीं बदलता, मैं भी अपनी राह नहीं बदलूंगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें