Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहराइच: अंधेर में खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

December 8, 2024

बहराइच: अंधेर में खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में देर रात सड़क पर खड़े एक डंपर से एक बाइक सवार अंधेरे में जा टकराया। इस दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। सूत्रों ने रविवार को बताया कि आसपास गोंडा मार्ग पर ज्योति फ्यूल सेंटर के सामने एक ढाबे के निकट शनिवार देर रात अंधेरे में खड़े डंपर से बाइक सवार मोहित उर्फ दीपक (30) पुत्र रामनरेश वर्मा निवासी ग्राम पंचायत बंभौरा मजरा बरुहा जरवल रोड पर पीछे से टकरा गया।

सूचना मिलने पर, जरवल रोड थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के बाद डंपर का चालक मौके से फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें