Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में मिला भदोही के ट्री मैन अशोक को महाराजा हरि सिंह डोगरा पुरस्कार

November 18, 2023

जम्मू में मिला भदोही के ट्री मैन अशोक को महाराजा हरि सिंह डोगरा पुरस्कार

भदोही : ट्री मैन के रूप में अपनी अद्वितीय पहचान बनाने वाले उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जम्मू -कश्मीर के ख्यातिलब्ध पुरस्कार महाराजा हरिसिंह डोगरा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार उनके द्वारा स्वयं के खर्चे से विगत 7 वर्षों से अनवरत किए जा रहे वृक्षारोपण के प्रति समर्पण और कर्तव्य निष्ठा के लिए प्रदान गया। महाराजा हरि सिंह डोंगरा पुरस्कार प्रतिवर्ष देश के विभिन्न क्षेत्रों से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया जाता है।

इस वर्ष यह पुरस्कार क्रीडा के क्षेत्र में ओलंपियन एवं ध्यानचंद अवार्डी सत्यदेव प्रसाद बरनवाल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली, पर्यावरण के क्षेत्र में अशोक कुमार गुप्ता भदोही उत्तर प्रदेश, फिल्म एक्टर अली खान मुंबई, सपेरा नृत्यांगना एवं पद्मश्री गुलाबो देवी राजस्थान, कार्टूनिस्ट एवं फिल्म डायरेक्टर हरविंदर मक्कर मुम्बई, मधुसूदन सर्वे शौर्य चक्र विजेता मनिंदर सिंह जैसल समाज सेवा पंजाब, विकास मन्हास पैरा ओलंपिक पदक विजेता तीरंदाज शीतल देवी जम्मू कश्मीर, विशाल बत्रा प्रकाश टाटा पंजाबी सिंगर शंकर सैनी आदि को अंग वस्त्रम्, स्मृति चिन्ह, प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जमवाल, प्रोफेसर शिव निर्मोही, पद्मश्री कुंवर रानी रितु सिंह, शनि सिंह एवं महाराजा हरि सिंह डोंगरा पुरस्कार की फाउंडर सुश्री संध्या गुप्ता जी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें