Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय किसान यूनियन ने गाजीपुर बोर्डर पर किया हवन पूजन, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

October 2, 2023

भारतीय किसान यूनियन ने गाजीपुर बोर्डर पर किया हवन पूजन, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

गाजियाबादः भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने सोमवार को गांधी जयंती पर गाजीपुर बॉर्डर पर हवन पूजन किया। इस दौरान काफी देर तक पुल के नीचे का अंडरपास आम जनता के लिए बंद रहा। यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। 2018 में आज ही के दिन हरिद्वार से निकाल गई किसानों की यात्र को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया था और उसी दिन से ही किसानों ने यहीं पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके बाद इस जगह का नाम किसान क्रांति गेट कर दिया गया। उसके बाद हर साल यहां भारती किसान यूनियन के किसान हवन पूजन करते हैं।

आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की जयंती पर किसान क्रांति गेट पर किसानो का हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। हवन कर रहे किसानो ने बताया कि आज ही के दिन 2 अक्टूबर को 2018 में किसान क्रांति यात्र हरिद्वार से चलकर गांधी जी की समाधि पर दिल्ली में जानी थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने यात्र में शामिल किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करते हुए, लाठी चाजर्, आंसू गैस के गोले आदि का प्रयोग किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें