Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने बनने वाली पुलिस चौकी के लिए भूमि पूजन हुआ, ये रखा गया नाम

December 28, 2024

संभल में शाही जामा मस्जिद के सामने बनने वाली पुलिस चौकी के लिए भूमि पूजन हुआ, ये रखा गया नाम

संभल। संभल थाना क्षेत्र के कोट पूर्वी मोहल्ले में शाही जामा मस्जिद के पास बनने वाली पुलिस चौकी का शनिवार को भूमि पूजन हुआ। प्रशासन ने हाल में संभल हिंसा के मद्देनजर यहां पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्णय लिया है। भूमि पूजन कराने वाले पुरोहित शोभित शास्त्री ने बताया कि आज पुलिस चौकी के निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास हुआ। शास्त्री ने कहा वास्तु दोष न रहे, इसके लिए भी पूजन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने पत्रकारों से कहा कि यह चौकी सुरक्षा की दृष्टि से स्थापित की जा रही है, यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहता है और लोगों की मांग थी, इसलिए पुलिस चौकी स्थापित की गयी है। संभल की जामा मस्जिद में 24 नवंबर को अदालत के आदेश पर सव्रेक्षण के दौरान विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें