Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजधानी में बड़ा हादसाः स्कूली बच्चों से भरी तेज रफ्तार वैन का टायर फटा, 7 गंभीर घायल, बाकी…

August 10, 2024

राजधानी में बड़ा हादसाः स्कूली बच्चों से भरी तेज रफ्तार वैन का टायर फटा, 7 गंभीर घायल, बाकी…

लखनऊ। उतर प्रदेश के लखनऊ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन पलट गई। बच्चों को लेकर यह वैन तेज रफ्तार में जा रही थी इसी बीच वैन की टायर फट गई। टायर फटते ही वैन पलट गई। वैन में कुल 12 बच्चे सवार थे। सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक वैन बच्चों को लेकर सीएमएस गोमतीनगर विस्तार स्कूल जा रही थी। रास्ते में वैन का अचानक टायर फट गया और वह पलट गई। इस हादसे में घायल 2 बच्चों क़ो मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक पलासियो माल के पास शहीद पथ पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बच्चों को रेस्क्यू कर घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया। वहीं मेदांता में भर्ती दो घायल बच्चों में से एक 9 साल की आराध्या को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जाता है कि वैन के पलटते ही पीछे से तेज रफ्तार आ रही थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त वैन पर जा चढ़ी। यह हादसा सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें