Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मामूली सी बात को लेकर दो समूहों में हुई बड़ी झड़प… चले लाठी-डंडे, एक बुजुर्ग की हुई मौत

April 16, 2025

मामूली सी बात को लेकर दो समूहों में हुई बड़ी झड़प… चले लाठी-डंडे, एक बुजुर्ग की हुई मौत

Clash Between Two Groups : मुजफ्फरनगर के एक गांव में मामूली विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना मंगलवार देर रात ककरौली थाना क्षेत्र के कडी निजामपुर गांव में हुई। सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार के अनुसार मृतक की पहचान श्याम लाल (60) के रूप में हुई है, जबकि उनके बेटे रमेश को गंभीर चोटें आई हैं।

दो समूहों के बीच हुई झड़प

कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सौरभ और विनोद कुमार के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और जल्द ही दोनों समूहों के सदस्यों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया।

“मामले की जांच शुरू

कुमार के अनुसार इस दौरान श्याम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने की कोशिश में उनका बेटा रमेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा, “मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने बताया कि तनाव को रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें