Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

BIhar Crime : पुरानी रंजिश को लेकर मारी गोली, बेटी की मौत, मां गंभीर रूप से जख्मी

May 18, 2024

BIhar Crime : पुरानी रंजिश को लेकर मारी गोली, बेटी की मौत, मां गंभीर रूप से जख्मी

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने पुरानी रंजिश में मां और बेटी को गोली मार दी। घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी है। पुलिस के मुताबिक, मामला धर्मरायचक गांव का है। दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है और इसमें अब तक तीन-चार घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जाता है कि शनिवार को अपराधियों ने राम जी यादव के घर पर गोलीबारी कर दी, जिसमें यादव की विवाहिता पुत्री बसंती कुमारी की मौत हो गई तथा मृतका की मां लाछो देवी गोली लगने से घायल हो गई।

पीड़ित परिवार रामजी साव के पुत्र अशोक साव, मनोज साव तथा अन्य लोगों पर आरोप लगा रहा है। चार दिन पहले भी इस विवाद में एक बच्ची को गोली लगी थी, जिसमें वह घायल हो गई थी। लखीसराय के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। उन्होंने माना कि स्थानीय स्तर पर मामले की जांच और कारवाई में कोताही बरती गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। पूर्व में भी इसे लेकर नगर थाना में तीन-चार मामले दर्ज किये गये थे। एक-दूसरे के जमीन पर जाने को लेकर विवाद होता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुमार ने कहा कि घटना में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें