Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजनौरः महिला ने बसपा नेता के अस्पताल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया

September 13, 2024

बिजनौरः महिला ने बसपा नेता के अस्पताल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया

बिजनौर। जिले के थाना हीमपुर के गांव पित्तन ओंधा की एक महिला ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता के अस्पताल में नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किए जाने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने शुक्रवार को कहा कि कि 32 वर्षीय महिला ने नौ सितंबर को चांदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि ओंधा गांव का ही रहने वाला वसीलुद्दीन चार महीने पहले बीमार होने पर उसे चांदपुर में बसपा नेता डॉ. शकील हाशमी के अस्पताल ले गया था। महिला ने आरोप लगाया कि अस्पताल में नर्स ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।

महिला के अनुसार इसके बाद वसीलुद्दीन ने उससे बलात्कार किया और डॉ. शकील ने उसकी वीडियो बना ली। पुलिस के मुताबिक जब महिला ने वसीलुद्दीन के बेटे अजीम से घटना की शिकायत की तो उसने महिला को गालियां दीं। उन्होंने बताया कि इस मामले में वसीलुद्दीन और डॉ. शकील समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक डॉ. शकील हाशमी चांदपुर विधानसभा सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें