Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिले में आमने-सामने टकराई बाइक में लगी आग, दो की दर्दनाक मौत

November 28, 2024

जिले में आमने-सामने टकराई बाइक में लगी आग, दो की दर्दनाक मौत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद धू-धू कर जली बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना मुंगराबादशाहपुर इलाके की है। बताया जाता है कि मऊआइमा प्रयागराज शादी में जा रहे बाईक सवार दो युवकों की कार की आमने सामने की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक मौके पर ही जलकर राख हो गई। माैके पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

कंधई थाना क्षेत्र के दलापुर सरायभीमसेन निवासी टीयूवी कार चालक बृजेश यादव पट्टी कोतवाली के चांदपुर अपनी ससुराल से साली की सगाई में मछली शहर जौनपुर की ओर जा रहे थे। कार में बृजेश को लेकर पांच लोग सवार थे। जब उनकी कार सेनापुर के करीब पहुंची।

अचानक एक बाइक सवार को बचाने के लिए कार चालक बृजेश सड़क के दाहिनी ओर वाहन लेकर चला गया। सामने से आए जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर निवासी फजल (33) व अयान अंसारी (30) की बाइक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार करीब 60 फिट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे ये हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें