Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

July 28, 2024

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अमेठी कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगलराम नगर का रहने वाला महेश प्रजापति (21) शनिवार रात लगभग नौ बजे मुसाफिरखाना आया हुआ था, जहां रोडवेज बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में महेश और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को मुसाफिरखाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, सुल्तानपुर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाली बस को कब्जे में ले लिया गया है। मुसाफिरखाना के पुलिस क्षेत्रधिकारी (सीओ) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि महेश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें