Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

जेल रोड मार्ग पर ट्रक की टक्कर से इस भाजपा नेता की मौत

October 27, 2024

जेल रोड मार्ग पर ट्रक की टक्कर से इस भाजपा नेता की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भाजपा के एक स्थानीय नेता की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोतवाली देहात के मोहल्ला रायपुर राजा निवासी उत्कर्ष श्रीवास्तव (28) जिला कार्यालय में भाजपा के मंत्री के रूप में कार्यरत थे। शनिवार रात लगभग नौ बजे उत्कर्ष अपनी बाइक से शहर के लिए निकले थे कि ट्रक की चपेट में आ गये।

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी और विस संयोजक निशंक त्रिपाठी समेत अन्य नेता अस्पताल पहुंचे और इस दु:खद घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें