Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

एयर इंडिया एक्सप्रैस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी

October 16, 2024

एयर इंडिया एक्सप्रैस के विमान को बम से उड़ाने की धमकी

अयोध्या: एयर इंडिया एक्सप्रैस के एक विमान को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद उत्तर प्रदेश के अयोध्या एयरपोर्ट पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान जयपुर से आ रहा था। विमानन कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक असत्यापित खाते से मिली धमकी के कारण आपातकालीन स्थिति पैदा हो गई। जवाब में, सरकार द्वारा नियुक्त बम के खतरे का आकलन वाली समिति के निर्देशानुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत सक्रिय कर दिए गए। उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी अनिवार्य सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही विमान को उड़ाने के लिए मंजूरी दी जाएगी। बोइंग 737-मैक्स 8 विमान में 132 यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार, यह विमान जयपुर से आ रहा था और अयोध्या में कुछ देर रुकने के बाद बेंगलुरु जाने वाला था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें