Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘छोटा पैग’ बनाने पर भाई ने की भाई की हत्या, शव सड़क किनारे फेंककर हुआ फरार

October 21, 2023

‘छोटा पैग’ बनाने पर भाई ने की भाई की हत्या, शव सड़क किनारे फेंककर हुआ फरार

यूपी: राजधानी लखनऊ से हत्या की अजीब वारदात सामने आई है। यहां सैलरी मिलने के बाद शराब पार्टी कर रहे युवक ने अपने ममेरे भाई की हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस वारदात को उसने शराब का पैग कम बनाने की वजह से अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक थाना चिनहट में बाराबंकी रहने वाला सुशील यादव और उसका ममेरा भाई सुभाष यादव अस्पताल की कैंटीन में काम करते थे। सैलरी मिलने के बाद दोनों अपने दोस्त सुशील चौरसिया के साथ शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान पैग बनाने को लेकर सुशील और सुभाष में झगड़ा शुरू हो गया. नाराज सुभाष ने डंडा उठाकर उसके सिर कर कई वार किए. इससे वो खून से लथपथ हो गया. इसके बाद सुभाष उसको घायल अवस्था में सड़क पर फेंककर फरार हो गया। इसके बाद उसके एक साथी ने घायल को अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ममेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें